गरियाबंद

नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन
27-Aug-2021 6:12 PM
नाली निर्माण के लिए भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 अगस्त।
नगर के वार्ड नं 6 कसेर पारा में 200 मीटर नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी एवं वार्ड पार्षद योगेन्द्र कंसारी ने पूजा अर्चना कर इसकी शुरूआत की।
 वार्ड पार्षद श्री कंसारी ने बताया कि विगत कई वर्षों से वार्ड में नाली नही बन पाई थी। जिसे वार्ड पालिकाध्यक्ष धनराज मध्यानी को अवगत कराया गया था। पालिकाध्यक्ष ने उक्त निर्माण हेतु तीन लाख पच्चीस हजार राशि की स्वीकृति की, जिसकी आज भूमिपूजन किया गया। पार्षद योगेन्द्र कंसारी ने कहा कि नाली निर्माण से पानी निकासी में सुविधा होगी। 

उन्होंने कहा कि वार्ड में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस दौरान नपा अध्यक्ष धनराज मध्यानी, वार्ड पार्षद योगेन्द्र कंसारी, राजकुमार कंसारी पार्षदगण चुम्मन कंडरा, रवि साहू, प्रतिनधि अर्जुन देवांगन, फागू देवांगन, कलिदान कंसारी, वार्डवासी रमेश कंसारी, हर्षा कंसारी, गुडडू मिश्रा, रानी मिश्रा, श्वेता मिश्रा, मिथिलेश कंसारी, पारस सोनी, शांतिबाई सोनी, ईश्वर कंसारी, पोषण कंसारी, शुभम मिश्रा सहित वार्डवासी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news