सुकमा

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न
28-Aug-2021 6:28 PM
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक संपन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 28 अगस्त।
राष्ट्रीय भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान एवं प्रदेश के निर्देशानुसार मुख्य अतिथि, प्रदेश मंत्री निर्देश दिवान, तथा जिला प्रभारी दिगम्बर राव की उपस्थिति में मोर्चा की बैठक हुई। भाजपा जिला अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन कर रहे थे। भाजपा पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष रमाकांत नायक का नेतृत्व आगे कार्यकर्ताओं को प्राप्त होना सुनिश्चित है। ऐसे जानकारी खुश  कर रही थी। कार्यकर्ताओं को तथा नायक ने कहा मोर्चा ऐसे विचारधारा व सिध्दांत के लिऐ प्रतिबद्ध है।

जिसमे  एकजुटता व राष्ट्रीय हित जैसे उच्च व आर्दश संकल्पों का स्थान सर्वप्रथम है हम रक्त के अंतिम कतरा तक पार्टी व देश के हित में कार्य करते रहेंगे। 
आगे भाजपा जिला अध्यक्ष हूंगाराम मरकाम ने व्यक्तय में कहा कि केन्द्र सरकार के द्वारा पिछडे वर्ग समुदाय के हित में लिऐ निर्णय व  केन्द्र सरकार के कार्य व विकाश की गाथा अंतिम घर  व अंतिम व्यक्ति तक ले जाऐंगे ऐसे संकल्पो के साथ एक दिवसीय बैठक सम्पन्न हुई, बैठक में उपस्थित थे।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा जिला मंत्री संजय सोढ़ी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  हरि यादव, गंगाचलं, भाजपा मंडल अध्यक्ष  विनोद बैस, जिला महामंत्री खेमलाल सिन्हा, रमेश यादव जिला उपाध्यक्ष संतोष बघेल, टी.शिवा,  बलिराम, मिडिया प्रभारी डी.राजेश चौधरी, राजेंद्र गुप्ता,पंचों मंडल के मंडल  उपाध्यक्ष महामंत्री मंत्री पिछड़ा तथा वर्ग मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news