दन्तेवाड़ा

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि
28-Aug-2021 7:09 PM
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम कल्याण सिंह को दी श्रद्धांजलि

बचेली/किरंदुल, 28 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी  मण्डल किरंदुल के कार्यकर्ताओं ने मेन मार्केट किरंदुल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर पांच मिनट का मौन रखकर नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

मंडल अध्यक्ष सिंगासन गुप्ता महामंत्री द्वय संजीव दास विक्रम नाहक मंडल उपाध्यक्ष धरमपाल मिश्रा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शेख नजमुल हक मंडल उपाध्यक्ष विजय सोढ़ी जितेंद्र गुप्ता ने उनके व्यक्तित्व व योगदान पर प्रकाश डाला। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व सीएम कल्याण सिंह एक व्यक्ति नहीं, एक संस्था और आंदोलन थे। अयोध्या में भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण उनका संकल्प था। उनका पूरा जीवन यूपी के विकास व गरीबों के लिए समर्पित रहा। प्रदेश का विकास किया। वह हमेशा भाजपा के प्रेरणास्त्रोत रहेंगे। 

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष सिंगासन गुप्ता  संजीव दास विक्रम नाहक मंडल उपाध्यक्ष धरमपाल मिश्रा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शेख नजमुल हक सहकारिता प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रकाश जैन मंडल उपाध्यक्ष विजय सोढ़ी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बी उद्देश्य शरणजीत कौर जितेंद्र गुप्ता संजय सोनी सत्यम गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news