दन्तेवाड़ा
कोंडासांवली में 5 किलोग्राम की आईईडी मिली
30-Aug-2021 12:59 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 29 अगस्त। दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों को गश्ती अभियान के दौरान सफलता मिली। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 231 वाहिनी के जवान क्षेत्र में नियमित गश्त पर निकले थे। इस दौरान जवानों को संदिग्ध तार दिखाई दिया। इसकी सावधानी पूर्वक जांच करनें पर 5 किलोग्राम वजन का आईईडी बरामद हुआ। उल्लेखनीय है कि नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बनानें हेतु आईईडी प्लांट किया जाता है।आईईडी द्वारा विस्फोट द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचा जाता है।