गरियाबंद
धरना-प्रदर्शन 3 को
01-Sep-2021 5:52 PM
राजिम, 1 सितंबर। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर, महामंत्री यशवंत सिंह वर्मा तथा संभागीय उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा ने बताया कि अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आव्हान पर 3 सितंबर को छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ भी धरना प्रदर्शन में भाग लेगा।
रामनारायण मिश्र ने कहा कि वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 28 प्रतिशम महंगाई भत्ता प्राप्त हो रहा है जबकि राज्य के कर्मचारियों को मात्र 12 प्रतिशम महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। ऐसे में कर्मचारियों में काफी आक्रोश है। 3 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन प्रदेश भर में एक साथ किया जा रहा है। मांग पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन की भी घोषणा की जा सकती है।