गरियाबंद

मुआवजा के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे किसान
01-Sep-2021 7:39 PM
मुआवजा के लिए कलेक्टोरेट पहुंचे किसान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबन्द, 1 सितंबर।
मंगलवार को छुरा विकास खण्ड के दो दर्जन किसान मुआवजा राशि के लिए कलेक्टोरेट पहुँचे। 
किसानों ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा लगभग 4 वर्ष पूर्व घुनघुटी नाला में कोरासी स्टापडेम निर्माण के लिए कृषियुक्त भूमि अधिग्रहण कर मुआवजा राशि  देने की बात कही गई थी किंतु आज पर्यन्त मंडेली व खैरझिटी के किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली। किसानों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों के चक्कर काटते काटते लगभग 4 वर्ष होने जा रहा है। जिसके संबंध में कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी समस्या दूर करते हुए शीघ्र मुआवजा राशि दिलाने की मांग के लिए आवेदन दिया गया।इस दौरान मड़ेली, व खैरझिटी गणेश राम, भीखम सिंह ठाकुर (उपसरपंच), अवध मरकाम, अमृत लाल ठाकुर, गणेश राम धुन, भैया राम धु्रव, नारायण, तुलस राम यादव , सुमेर सिंह धुव, अमृत लाल, गणेश राम धुन, भैयाराम, नारायण सिंह, तुलसराम, तिलक राम,  खिलक राम धुन, सोनू राम धुन, भीखम धु्रव तुलसी राम धु्रव, दादूराम माछा, गिरधर ठाकुर गौकरण नेताम, सुखन ठाकुर, पुरुषोत्तम कंसारी, गणेश राम एवं अन्य किसान थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news