गरियाबंद

गरियाबंद जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनीं पद्मा दुबे
02-Sep-2021 7:38 PM
 गरियाबंद जिला महिला कांग्रेस  अध्यक्ष बनीं पद्मा दुबे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 2 सितंबर।  मंगलवार को प्रदेश इकाई द्वारा महिला जिला अध्यक्षों की नियुक्ति किया गया, जिसमें गरियाबंद जिला अध्यक्ष की भी नियुक्ति की गई है। राजिम की कांग्रेस नेत्री पदमा दुबे को गरियाबंद जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस नियुक्ति किया गया। उनकी नियुक्ति छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के अनुमोदन व छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस प्रभारी सुनिता सहरावत के सहमति, विधायक राजिम अमितेश शुक्ल के अनुशंसा पर की गई।

जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर दुबे ने कहा कि जिस तरह पूर्व जिला अध्यक्ष ने अपने पद पर रहते हुए पार्टी को मजबूती देने का काम किया। उसी तरह वह भी कांग्रेस के प्रति निष्ठा रखते हुए पूरे ईमानदारी से कांग्रेस के प्रति कार्य करेंगे तथा महिलाओं को कांग्रेस से जोडऩे का प्रयास करेगी।

साथ ही प्रदेश सरकार के योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित शुभचिंतकों ने बधाई दी है। जिसमें प्रमुख रूप से पीसीसी प्रवक्ता वंदना राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू, धनेश्वरी मरकाम, रोशनी गोस्वामी, प्रीति पांडे, जिला महासचिव मनीषा शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष गायत्री साहू उपाध्यक्ष धनेश्वरी वर्मा, सरिता यादव, महामंत्री प्रभा पांडे, श्रद्धा ठाकुर, तारा गंधर्व, नपं. उपाध्यक्ष रेखा साहू, मधुबाला रात्रे, राजकुमारी मांडरे, राजकुमारी दीवान, लक्ष्मी साहू, प्रभा जैन, श्रद्धा ठाकुर, विमला साहू, पार्षद नंदनी त्रिपाठी, सविता गिरी, प्रीति टोन्डे, दीपा साहू, कोपरा सरपंच डॉली साहू, संध्या ठाकुर, राजकुमारी सोनी, दुर्ग सोनी, मंजू निषाद, सुमन द्विवेदी, पूनम साहू, त्रिवेणी नाग, सपना ताम्रकार, रुकमणी देवांगन, उमा मिश्रा, शांति साहू, हेमलता बांधे, साधना शिंदे, मनीषा महोबिया, डॉ.रमेश साहू आदि शामिल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news