गरियाबंद

जलकर की वसूली के लिए नपा ने शुरू किया अभियान
03-Sep-2021 5:42 PM
जलकर की वसूली के लिए नपा ने शुरू किया अभियान

17 जलकर बकायादारों से वसूले डेढ़ लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापार-राजिम, 3 सितंबर।
  नगर वासियों पर बकाया जलकर की वसूली के लिए नगर पालिका ने गुरूवार से अभियान शुरू कर दिया है। वसूली के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। टीम में शामिल नपा कर्मचारी घर-घर जाकर बकायादारों जलकर जमा करने आग्रह किया जा रहा है। समय में जलकर जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है। 

पालिका ने गुरूवार 02 सितंबर को नगर के 17 जलकर बकायादारों से 155710 रुपये जलकर की वसूली की तथा जलकर न पटाने वाले बकायादार उपभोक्ताओं का नल कनेक्शन विच्छेदन कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही पालिका के स्वच्छता निरीक्षक अतीक खान, राजस्व निरीक्षक मनीष निषाद, राजस्व उप निरीक्षक योगेश कुमार साहू, सहायक राजस्व निरीक्षक खेमन दीवान, नटवर साहनी, चंद्रकांत मिश्रा, सुखीराम यादव, अजय विश्वकर्मा, रोशनलाल साहू, समयपाल, शीतल साहू, कान्हा गिलहरे, अरविन्द भारती, अमर गिलहरे, बालाराम चेलक, अमिक राजेश बंजारे कर्मचारियों द्वारा किया गया।

विवाद की स्थित में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र पात्रे को मौके में उपस्थित रहकर बकायादारों से जलकर की राशि वसूली की गई। सीएमओ पात्रे ने बताया कि नगर में जल कर वसूली अभियान की शुरुआत की गई है। जो नागरिक लंबे समय से जलकर जमा नहीं किए हैं, उनके घर जाकर जल कर जमा कहा जा रहा है। 
निर्धारित अवधि में बकाया राशि जमा न करने पर कनेक्शन काटने की चेतावनी दी गई है। यह अभियान पूरे शहर में चलाया जाएगा। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news