गरियाबंद

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन देश के साथ पूरे विश्व में मानव सेवा का करती है काम-आदित्य
03-Sep-2021 6:38 PM
अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन देश के साथ पूरे विश्व में मानव सेवा का करती है काम-आदित्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 3 सितंबर।
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संगठन जिला गरियाबंद द्वारा आमंत्रण पैलेस राजिम में प्रेस कॉन्फ्रेस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री राजीवलोचन की छायाचित्र पर पूजा अर्चना व श्रीफल फोडक़र किया गया। संगठन जिला अध्यक्ष हिमाचल साहू व उपाध्यक्ष बैशाखू राम साहू ने बताया कि शहीद फनेश्वर सिन्हा के पिता जगन्नाथ सिन्हा एवं माता निर्मला देवी सिन्हा का सम्मान प्रदेश अध्यक्ष आदित्य चंद्राकर एवं जिलाध्यक्ष हिमाचल साहू द्वारा अपने पदाधिकारियों के साथ शाल श्रीफल व कलम भेंटकर कर किया गया।

तत्पश्चात राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मुन्नालाल देवदास, सेवानिवृत्त शिक्षक राम विशाल वर्मा, रोमन लाल साहू, वरिष्ठ नागरिक विक्रम मेघवानी, डॉ.आनंद मतावले, दानसिंह निषाद सेवा समिति बरभाठा, पूरन लाल साहू को वृक्षारोपण ग्राम स्वच्छता के माध्यम से जन जागरूकता फैलाने के लिए सम्मान किया गया। वहीं पत्रकार कामेश्वर गोस्वामी, डॉ.लीलाराम साहू, डॉ.रमेश सोनसायटी, अजीज खान, रामलाल साहू, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार इमरान खान का डायरी, कलम व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य चंद्राकर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन देश के साथ साथ पूरे विश्व में मानव सेवा का कार्य करती है तथा प्रदेश में रक्तदान कैंप का आयोजन, गरीब मरीजों का इलाज में मदद करना आदि कार्य किया जाता है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष टिकरिया ने संगठन के कार्य क्षेत्र की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से पीडि़त व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी मदद कैसे किया जा सकता है। 

प्रदेश उपाध्यक्ष यामिनी बघेल और मोनालिसा मुकोपाध्याये प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि हम मानव अधिकार संगठन के माध्यम से गरीबों की मदद कर मानव के ऊपर हो रहे अपराध एवं अत्याचारों से न्यायालयीन प्रक्रिया को पूरा कर दिनों दिन बढ़ते हुए सायबर क्राइम के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित अतिथियों को जिलाध्यक्ष हिमाचल साहू, उपाध्यक्ष बैशाखु राम साहू व मधुबाला रात्रे ने स्मृति चिन्ह, डायरी, कलम एवं छत्तीसगढ़ के संस्कृति धरोहर धान की बाली भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित रायपुर, दुर्ग एवं अन्य जिलों के पदाधिकारियों का सम्मान श्रीफल, पेन एवं डायरी भेंटकर किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव कमलेश बघेल व आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष मधुबाला रात्रे ने किया। उक्त कार्यक्रम में जिला गरियाबंद के जनक राम साहू कानूनी सलाहकार, हेमंत सोनकर जिला कोषाध्यक्ष, लोकेश कुमार मानिकपुरी महासचिव, तुलाराम सोनकर गजेंद्र साहू, अजीत कुमार साहू, रामेश्वर साहू, डॉ.दिलीप साहू, भुनेश्वरी साहू सरपंच ग्राम पंचायत कोमा, ईश्वरी साहू, संतोषी कुर्रे, रेखा मानिकपुरी, शांति कोसरे, चना साहू सभापति जनपद पंचायत फिंगेश्वर सुनीता श्रीवास पार्षद फिंगेश्वर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news