बीजापुर
विधायक विक्रम व जिलाध्यक्ष ने गमछा पहनाकर कराया पार्टी प्रवेश
बीजापुर, 3 सितंबर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित बीजापुर दौरे से पहले कांग्रेस का कुनबा बढऩे लगा है। आज भाजपा पार्षद के पति सहित सात लोगों ने विधायक व जिलाध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया।
यहां जिला मुख्यालय स्थित विधायक निवास में भैरमगढ़ नगर पंचायत के पडवाल वार्ड-2 की भाजपा पार्षद मालती लेकाम के पति लच्छूराम लेकाम सहित भीमसेन नेगी, जयराम तामो, सुंदर नेगी, बीरबल नेगी, अनंतराम नेगी व समुधर नेगी ने कांग्रेस की रीति-नीति व क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के कार्यों से प्रभावित होकर विधायक विक्रम व जिलाध्यक्ष लालू राठौर के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया। उन्हें विधायक व जिलाध्यक्ष ने गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया। इस दौरान यहां मौजूद कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई दी।