दन्तेवाड़ा

बचेली संकुल के 20 स्कूलों के शिक्षकों का सम्मान
05-Sep-2021 9:28 PM
 बचेली संकुल के 20 स्कूलों  के शिक्षकों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 5 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पालिका बचेली के द्वारा वार्ड 4 आरईएस कॉलोनी के मंगल भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2021 में शिक्षा कार्यों के संपादन में उत्कृष्ट कार्य करने पर बचेली संकुल के अंतर्गत 20 स्कूलों के शिक्षकों का सम्मान करते हुए प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

बड़े बचेली के अनुविभागीय अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आईएल पटेल, पालिकाध्यक्ष पूजा साव, उपाध्यक्ष उस्मान खान,  बीटीओए सचिव  संजीव साव, हाईस्कूल प्राचार्य डीके सोनी, प्रधानाध्यापिका चंद्रकला ठाकुर, मीनू डॉली, चेतना शर्मा, जॉली जॉन, एम रेडप्पा, पार्षद फिरोज नवाब, सीताराम आचार्य व अन्य प्राचार्य, शिक्षकों की उपस्थिति रही।

बचेली संकुल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या विद्यालय, आदर्श पूर्व माध्यमिक विघालय, प्राथमिक शाला सरस्वती, डीएवी पब्लिक स्कूल, प्रकाश विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय एवं अन्य स्कूलों के करीब 200 शिक्षकों का उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news