गरियाबंद

भाजपा का उद्देश्य जनता की सेवा करना -सेन
08-Sep-2021 6:30 PM
भाजपा का उद्देश्य जनता की सेवा करना -सेन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 8 सितंबर। पदाधिकारियों एवं बूथ अध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक के साथ-साथ हर ग्रामों से दो कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण एवं बैठक आयोजित किया गया। ,
 
बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता रामूराम साहू, मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर, मंडल प्रभारी वह जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन जिला संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ महेंद्र साहू प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक प्रशिक्षण भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर किया गया है। कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने के पहले पूरे देश में तैयारी करने व रोकथाम तथा लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह प्रशिक्षण भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है। वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं सूझबूझ के चलते की पहली एवं दूसरी लहर पर विजय प्राप्त किए हैं प।ूरे विश्व में जब हाहाकार मचा था तो भारत के प्रधानमंत्री के कुशल सूझबूझ से देश में कोरोना से लडऩे के लिए हर तरह की सफलता का प्रयास हुआ तथा वैक्सीन तैयार करने में भी और आपूर्ति में भी भारत आगे रहा। 
 
मंडल प्रभारी राहुल सेन ने कहा कि हम विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हैं तथा भाजपा का उद्देश्य जनता की सेवा करना एवं राष्ट्रीय सुरक्षा करना प्रमुख जिम्मेदारी है। मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्यारेलाल सोनकर ने कहा कि केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश को हम सबको पालन करना है हम अनुशासित पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उक्त कार्यक्रम के प्रशिक्षण देने हेतु उपस्थित जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ महेंद्र साहू ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि मोदी जी के सोच के अनुरूप हम सबको कार्य करते हुए कोरोना महामारी की तीसरी लहर को रोकने एवं उनके पूर्व पूर्ण रूप से सजग रहने हेतु प्रशिक्षण की आवश्यकता है। 
 
उन्होंने मोदी का सिद्धांत मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग तथा वैक्सीन लगाने को अत्यंत ही आवश्यक बताया साथ ही सैनिटाइजर का भी उपयोग हर किसी को करते रहने पर जोर दिया। प्रशिक्षण का संचालन मिंजून साहू तथा आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष अशोक साहू ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री गोपीचंद बनर्जी, भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री मनीष हरित, जिला मंत्री मंजू हरित, जनक श्रीवास, अरुण सिन्हा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम किशन साहू, महामंत्री भुवन लाल साहू, युवा मोर्चा जिला मंत्री प्रेमलाल तोडर, महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमा यदु, संगीता साहू, संतोषी श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, रेखा साहू, भागवत सिन्हा, जिला मंत्री दशरथ सिन्हा, अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नरेश लहरी, जिला कोषाध्यक्ष कुमार डीडी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news