दन्तेवाड़ा

विजयलक्ष्मी राज्य में बनीं नायक ऑनलाइन कक्षाओं से हजारों को लाभ
08-Sep-2021 7:54 PM
 विजयलक्ष्मी राज्य में बनीं नायक ऑनलाइन कक्षाओं से हजारों को लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 8 सितम्बर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दंतेवाड़ा की व्याख्याता टी. विजयलक्ष्मी ने विभाग के उच्च अधिकारियों एवं विद्यालय के प्राचार्य एल.बी.यादव के कुशल मार्गदर्शन में सत्र के प्रारंभ से ही पढ़ई तुंहर दुआर वेबसाइट पर नियमित रूप से प्रतिदिन दो ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर न केवल अपने जिले बल्कि अन्य जिलों के विद्यार्थियों को भी लाभान्वित कर रही हैं।

उन्होंने वर्तमान सत्र में अब तक 85 ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन किया है।इसके फलस्वरूप दो हजार से अधिक विद्यार्थी उनकी कक्षाओं से लाभ प्राप्त कर चुके है। उन्होंने निपुण भारत के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बाल वाटिका के विद्यार्थियों हेतु कई आकर्षक वर्कशीट्स का निर्माण किया है। वर्कशीट निर्माण कार्य हेतु व्याख्याता टी. विजयलक्ष्मी को दूसरी बार पढ़ई तुंहर दुआर वेबसाइट के हमारे नायक कॉलम में स्थान प्रदान किया गया है।

उनके ब्लॉग का संकलन राज्य स्तरीय ब्लॉग लेखिका सीमा मिश्रा द्वारा किया गया है। गत सत्र में टी.विजयलक्ष्मी को सर्वाधिक शंका समाधान करने हेतु प्रथम बार हमारे नायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। शिक्षिका टी विजयलक्ष्मी के योगदान एवं मेहनत की सराहना करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कर्मा, सहायक संचालक अहिल्या ठाकुर, जिला मिशन समन्वयक श्याम लाल शोरी, सहायक परियोजना समन्वयक ढलेश आर्य और राज्य टीम द्वारा उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news