कोरिया

चिरमिरी को जिला मुख्यालय बनाने की मांग का ब्राह्मण समाज ने किया समर्थन
09-Sep-2021 8:25 PM
चिरमिरी को जिला मुख्यालय बनाने की मांग का ब्राह्मण समाज ने किया समर्थन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
चिरमिरी, 9 सितंबर।
छग शासन द्वारा बीते 15 अगस्त को नवीन जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर बनाने की घोषणा की गई।  उक्त नवीन जिले का मुख्यालय चिरमिरी में बनाने हेतु चिरमिरी जिला मुख्यालय बनाओ संघर्ष समिति आंदोलनरत है, सोमवार को ब्राह्मण समाज चिरमिरी आंदोलन स्थल पहुंचकर संघर्ष समिति को समर्थन पत्र सौंपकर उनकी मांग का समर्थन किया। 

संघर्ष समिति के मंच से अपने उद्बोधन में ब्राह्मण समाज चिरमिरी के अध्यक्ष हरिकांत अग्निहोत्री ने कहा कि, चिरमिरी में जिला मुख्यालय बनने से पलायन एवं अपने अस्तित्व की मार झेल रही चिरमिरी शहर को नवजीवन मिलेगा। इस दौरान ब्राह्मण समाज चिरमिरी के महामंत्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी, आर.डी. शुक्ला, राकेश परासर, मीडिया प्रभारी जितेंद्र मिश्रा, फणीन्द्र हमाम मिश्रा, रामलखन मिश्रा, रेशम त्रिपाठी कमला शुक्ला, अरुणा शुक्ला मौजूद रहें।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news