बलरामपुर

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कुसमी में सम्पन्न
10-Sep-2021 5:22 PM
 जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कुसमी में सम्पन्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुसमी, 10 सितंबर। जिला कांग्रेस कमेटी बलरामपुर की बैठक जिला प्रभारी आरती सिंह की मुख्य अतिथि व जिलाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में वन विभाग कुसमी के विश्राम गृह में सम्पन्न हुई।

इस बैठक की शुरुआत राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प व दीप प्रज्वलित कर राजकीय गीत अरपा पैरी के धार के साथ की गईं। बैठक में मुख्य रूप से जिले के महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, एवं जिले के छह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शामिल रहे व साथ में राजपुर, शंकरगढ़, बलरामपुर, रामानुजगंज, रघुनाथपुर व के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरीश मिश्रा विशेष रूप से शामिल रहें तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महामंत्री, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव व कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक अध्यक्ष व महामंत्री, उपाध्यक्ष, जिले के अन्य प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व ब्लॉक के अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती की बात सभी ने कहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुवे जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने बताया की आज के समय में राजनीति में मीडिया का सहयोग अति महत्वपूर्ण है। मीडिया के माध्यम से ही विचारों को सांझा किया जा सकता सरकार के योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाया जा सकता है। इसी के माध्यम से सूचनाओं का आदान प्रदान हो सकता है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष हरिश मिश्रा ने अपने सम्बोधन में कहा कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को पार्टी के मुख्य विंग से जुडक़र पार्टी को और मजबूत करने की बातें कहीं। जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी देते हुए भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की दमनकारी नीतियों की जमकर आलोचना की।

जिला स्तरीय बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस प्रभारी आरती सिंह, जिला अध्यक्ष  राजेंद्र तिवारी, बहादुर राम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुसमी हरीश मिश्रा, रामानूजगंज ब्लॉक अध्यक्ष मधु गुप्ता, बलरामपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद  बाबा, शंकरगढ़ ब्लांक अध्यक्ष विजय पैकरा, रघुनाथपुर ब्लॉक अध्यक्ष  अशोक जयसवाल, चाँदो ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुला खान, जनपद पंचयात अध्यक्ष हुमंत सिंह, नगर पंचयात अध्यक्ष गोवर्धन भगत ,नगर पालिका अध्यक्ष- गोविंद राम, नगर पंचयात उपाध्यक्ष जावेद रहमानी (भोला),जिला उपाध्यक्ष- अजय गुप्ता, अशोक सिंह, अजय सोनी, राजपुर ब्लॉक उपाध्यक्ष लालसाय मिंज, प्रदेश सचिव दिनेश कुजूर, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक गुप्ता, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुंजसअम अली, युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा अध्यक्ष नीरज तिवारी, पिछड़ा वर्ग ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी श्रवण गुप्ता, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ एल्डरमैन विनोद राम,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष सोनू, अल्पसंख्यक ब्लांक अध्यक्ष सैफ अली, ब्लॉक महामंत्री सनाउल्लाह, किसान प्रकोष्ठ  ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल यादव, मजदूर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष खसरू बुनकर, पार्षद ललित निकुंज, छत्रपति प्रजापति, मनान खान, फरीद, एल्डरमैन सुसिल दुबे, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता पंकज दुबे, ब्लॉक सहसचिव विक्रम गुप्ता,जवाहिर लकड़ाजी, खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष बलेश्वर राम, युवा कांग्रेस शोशल मीडिया प्रभारी सदाम खान, युवा कांग्रेस जिला महासचिव मोदसीर इराकी, सलाम, इस्लाम, हरिचरण कश्यप, आजूब, विकास गुप्ता, जफर रहमानी, मुकेश कश्यप, दिनेश, किशुन, आनंद, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रीना गुप्ता, आभा गुप्ता, पूर्णिमा सेमारिया, मालती पैकरा, सेवा दल जिला अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह, सेवादल महिला विंग से विद्या, एनएसयूआई पदाधिकारी अविनाश सोनवानी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news