रायपुर
शासकीय पदों पर नियुक्ति में भी 50 प्रतिशत महिला आरक्षण का निर्णय ले सरकार-रिजवी
10-Sep-2021 5:40 PM
रायपुर, 10 सितंबर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मीडिया प्रमुख इकबाल अहमद रिजवी ने कहा है कि नगरीय निकायों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण को स्वीकार कर एक क्रांतिकारी कदम प्रदेश सरकार ने उठाया है जो स्वागतेय तो है ही साथ ही अन्य प्रदेशों एवं केन्द्र सरकार के लिए भी अनुकरणीय पहल है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में प्रदेश सरकार का यह 50 प्रतिशत महिलाओं वाला निर्णय अनुकरणीय है।
रिजवी ने आगे कहा है कि प्रदेश सरकार द्वारा लगभग चार हजार पदों पर नियुक्ति का निर्णय लेकर बेरोजगारों के हित में कदम उठाया है जिसकी सर्वत्र वाहवाही हो रही है। सरकार से अनुरोध है कि निकाय की तर्ज पर चार हजार घोषित पदों में भी 50 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाए। इससे बेरोजगार महिलाओं में उत्साह बढ़ेगा और महिला सशक्तिकरण की राह और भी ज्यादा सशक्त होगी।