सरगुजा

सरगुजा जिले से 11 सदस्यों को राज्यपाल ने राज्य पुरस्कार से किया सम्मानित
10-Sep-2021 8:00 PM
सरगुजा जिले से 11 सदस्यों को राज्यपाल ने राज्य पुरस्कार से किया सम्मानित

 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,10 सितंबर।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा राज्य भवन रायपुर में राज्यपाल पुरुस्कार एवं अलंकरण समारोह रखा गया। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सरगुजा पपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुये कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से राज्य पुरुस्कार परीक्षा पास स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स, को इस अलंकरण समारोह में पुरुस्कृत किया गया, ये अलंकरण समारोह छत्तीसगढ़ राज्य की राज्यपाल की उपस्थिति में, राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ विनोद सेवनलाल चंद्राकार के नेतृत्व में कराया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन राज्य सचिव कैलाश कुमार सोनी द्वारा किया गया, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन कमिश्नर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स सरगुजा, डॉ संजय गुहे के नेतृत्व में इस वर्ष सरगुजा जिले से 11 सदस्यों के दल ने राज्य पुरुस्कार सरगुजा जिले से प्राप्त किया है, जिसमे 7 स्काउट्स सरगुन सिंह, स्वपनिल सोनी,ग्लेन जोस एक्का, कपिल पलास एक्का, लव कुमार कश्यप, महाराणा प्रताप चक्रधारी, विशाल विश्वकर्मा, 3 रोवर्स विपिन कुजूर, घरभरन सिंह पैंकरा, मिथलेश साहू, 1 रेंजर काजल सोनी को राज्यपाल महोदया द्वारा पुरुस्कृत किया गया है , साथ ही राज्यपाल महोदया द्वारा प्रदेश के उत्कृष्ट स्काउट्स,गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स को 5 हज़ार एवम 10 हज़ार की राशि देकर भी सम्माननित किया गया, जिले से पुरुस्कृत सभी प्रतिभागियों को जिले के जिला मुख्य आयुक्त अजय अरुण मिंज, जिला सचिव महेंद्र सिंह जिला संगठन आयुक्त योगेश विश्वकर्मा एवम जिले में स्काउट्स एवम गाइड्स से जुड़े सभी पदाधिकारियों स्काउटर, गाइडर ने सभी स्काउट्स, रोवर, रेंजर को बधाई प्रेषित किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news