कोण्डागांव

कोण्डागांव जिले के 33 स्काउट-गाइड, रोवर व रेंजर को मिला राज्यपाल पुरस्कार
10-Sep-2021 10:35 PM
 कोण्डागांव जिले के 33 स्काउट-गाइड, रोवर व रेंजर को मिला राज्यपाल पुरस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 10 सितंबर। रायपुर स्थित राजभवन में भारत स्काउट व गाइड छत्तीसगढ़ द्वारा राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण अलंकरण समारोह 8 सितंबर को आयोजन किया गया। यहां कोण्डागांव जिले के 33 स्काउट, गाइड, रोवर व रेंजर को राज्यपाल ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए। कोविड प्रोटोकॉल के कारण कोण्डागांव जिला की ओर से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दहिकोंगा के रोवर रोशन कुमार पटेल को राज्यपाल अनुसूईया उइके के हाथों सम्मानित किया गया। अलंकरण समारोह में राज्यपाल के साथ-साथ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष और स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उपाध्यक्ष व विधायक शकुंतला साहू, राज्य मुख्य आयुक्त व संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर, राजेश अग्रवाल राज्य आयुक्त (स्काउट) प्रेम प्रकाश शर्मा उपस्थित थे।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स बस्तर संभाग से राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने में इस वर्ष कोण्डागांव जिला प्रथम रहा। विदित है कि विगत तीन वर्षों में कोण्डागांव जिला से राज्य पुरस्कार परीक्षा उत्तीर्ण कर राज्यपाल सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की संख्या 52 हो चुकी है। भारत स्काउट्स एवं गाइड में बोर्ड के परीक्षार्थियों को राज्यपाल पुरस्कार पर 10 अंक एवं राष्ट्रपति पुरस्कार पर 15 अंक बोनस के रूप मे प्रदान किया जाता हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री ने स्कूल में पढऩे वाले स्काउट गाइड के विद्यार्थियों को हर साल यूनिफॉर्म देने की घोषणा की। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि भारत स्काउट गाइड संस्था बच्चों में अनुशासन और राष्ट्रीयता की भावना जागृत करता है।

इन स्कूलों को मिला सम्मान

जिले शाउमा विद्यालय दहिकोंगा के 4, गिरोला से 4, खालेमुरवेण्ड से 3, पिपरा से 4, विश्रामपुरी से 8, भंडार सिवनी से 3, मालगांव से 4, सिंघनपुर से 2, ओपन ग्रुप कोण्डागांव से 1 इस तरह कुल 33 स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त हुआ हैं। इस पर कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मिश्रा समेत सभी ने बधाइयां व शुभकामनाएं दी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news