धमतरी

प्रदीप जैन बंटी छग प्रदेश उद्घोषक संघ रायपुर सम्भाग के सचिव बने
11-Sep-2021 6:51 PM
प्रदीप जैन बंटी छग प्रदेश उद्घोषक संघ रायपुर सम्भाग के सचिव बने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 सितंबर।
प्रारम्भ से ही सांस्कृतिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले विशेषकर संचालन विधा में प्रदीप कुमार जैन बंटी को छ.ग. प्रदेश उद्घोषक संघ का रायपुर सम्भाग का सचिव नियुक्त किया गया।

प्रदीप जैन स्कूल-कॉलेज में भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते रहे है और मंच संचालन भी करते आ रहे है। धार्मिक सामाजिक राजनैतिक एवं सांस्कृतिक मंच में इन्होने अपने संचालन के माध्यम से दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है । वर्तमान में जैन समाज में शांत क्रांति जैन श्रावक संघ के सचिव, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री, भूतपूर्व छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवा दे रहे है। अब इन्हें छग प्रदेश उद्घोषक संघ में रायपुर सम्भाग में सचिव का दायित्व मिला है। 

उपरोक्त नियुक्ति पर राजेश राजपूत अध्यक्ष छग प्रदेश उद्घोषक संघ, प्रेम गुप्ता रामेश्वर गुप्ता, धनवंत यादव महसचिव, पिंकी विधायक द्वय श्रवण मरकाम, पिंकी शिवराज शाह, अनिल छाजेड़, अजय छाजेड़, उत्तम गोलछा, मोहन नाहटा, प्रकाश बैस, नंद यादव, कमल डागा, राजेन्द्र गोलछा, शैलेन्द्र धेनुसेवक, अशोक सचेती, कुशाल ढेलडिया, मनोज छाजेड़, नरेन्द्र प्रजापति, कुमार नायर, विकल गुप्ता, कवि पदुम लाल साहू, डॉ. शैल चन्द्रा, चंद्रभान यादव, नरेश छैदेय्या,दीपेश निषाद, वेणु धु्रव जीतू निषाद, फलेन्द्र डी जे, अंशुल नरेश कश्यप, डॉ.महेन्द्र सार्वा, प्रो राजाराम मेहरा, चहकुमारी नवरंग, चन्द्रेश साहू,आभा श्रीवास्तव, रिखब सोनी आकाश साहू, मौर्यध्वज सेन, राज सेन, संतोष देवांगन ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news