सरगुजा

युवा मोर्चा ने विश्व दिग्विजय दिवस पर की युवा संगोष्ठी
11-Sep-2021 9:55 PM
 युवा मोर्चा ने विश्व दिग्विजय दिवस पर की युवा संगोष्ठी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 11सितंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा 11 सितंबर को स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा शिकागो धर्म सम्मेलन में दिये प्रसिद्ध उद्बोधन के वर्षगांठ को विश्व दिग्विजय दिवस के रूप में मनाते हुए युवा संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में किया गया।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति श्री कांत दुबे ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से स्वामी विवेकानंद जी की शिकागो धर्म सम्मेलन यात्रा एवं उनके उद्बोधन पर जानकारी प्रदान की उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि किस प्रकार से एक युवा संन्यासी ने धर्म सम्मेलन में उपस्थित लगभग 5000 लोगों को अपने संबोधन के पांच शब्द से मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे पश्चिम में सनातन धर्म और भारत के संस्कृति का लोहा मनवाया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए सन 1893 के स्वामी विवेकानंद जी के धर्म सम्मेलन के उद्बोधन को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि हिंदू धर्म एवं भारत की सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर उतारने वाले स्वामी विवेकानंद की वह अमृतवाणी थी, जिसने भारत की संस्कृति को विश्व के सामने श्रेष्ठ साबित कर दिया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद एक ऐसे युग पुरुष थे जिनका रोम-रोम राष्ट्रभक्ति और भारतीयता से सराबोर था उनके सारे चिंतन का केंद्र बिंदु राष्ट्र और राष्ट्रवाद था। स्वामी विवेकानंद हम सभी युवाओं एवं सनातनीयों के प्रेरणा स्रोत है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री द्वय संजीव वर्मा तथा अंशुल श्रीवास्तव ने किया एवं आभार प्रदर्शन वीर सोनी ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता श्री कांत दुबे जी को शाल श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता, प्रशांत शंकर त्रिपाठी, बलराम जयसवाल, राजबहादुर शास्त्री, अजय सिंह, भाजयुमो प्रभारी संजय सोनी, प्रदेशकन्या शक्ति संयोजिका दीक्षा अग्रवाल, प्रिया सिंह ,रवि कांत उराव, रोचक गुप्ता, सानू कश्यप, आर डी चौहान, वीर सोनी ,विकास शुक्ला, नितिन गुप्ता, निशांत सिंह, अनिरुद्ध मिश्रा,रवि सोनी, दीपक यादव, धीरज सिंह राजपूत, हर्ष जयसवाल, श्रीधर केसरी, विनाल गुप्ता, अनुराग शुक्ला, भूपेश यादव, अमोघ कश्यप, विवेक सिंह, अमित दुबे,डॉक्टर करण श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, रोशन कुमार, कपिल सिंह,मनीष दुबे, छत्रपाल तिर्की, अमित त्रिपाठी, परमेश मिश्रा, रौनी मिश्रा, अभिजीत पांडे एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news