धमतरी

कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट का चुनाव, विकल बने अध्यक्ष
12-Sep-2021 6:55 PM
 कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट का चुनाव, विकल बने अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 12 सितंबर। ऐतिहासिक कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट का चुनाव गुरुवार को हुआ। पूर्व मंत्री व ट्रस्ट के अध्यक्ष माधव सिंह धु्रव के निधन के चलते ट्रस्ट के पदाधिकारियों का चयन पंजीकृत न्यासियों द्वारा सर्वसम्मति से की गई।

सर्वसम्मति से विकल गुप्ता का नाम अध्यक्ष के लिये प्रस्तावित किया गया वहीं उपाध्यक्ष राम प्रसाद मरकाम,सचिव ललित शर्मा, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर, सह सचिव राम भरोसा साहू बनाये गए। सर्वाकर कैलाश पवार, ट्रस्टी शिव कुमार परिहार, कलम सिंह पवार, नागेन्द्र शुक्ला, कमलेश मिश्रा, रवि ठाकुर, प्रकाश बैस,अंजोर निषाद, कैलाश प्रजा पति,के एस श्रीमाली, गगन नाहटा, आनंद अवष्ठी, पवन भट्ट, तेज नाथ साहू, अमर सिंह पटेल,नन्द कुमार नाग, रामलाल नेताम,प्रताप सुरेशा, रवि दुबे, कमल डागा उत्तम साहू,छबि ठाकुर, दीपक यदु,देवेंद्र साहू, लखन शांडिल्य, आदि ट्रस्टियों ने सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चुनाव किया। चुनाव उपरांत देऊरपारा वासियों द्वारा नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत कर आतिशबाजी की गई।

राजा कर्णराज द्वारा ग्यारहवीं शताब्दी में निर्मित कर्णेस्वर धाम में वर्ष भर धार्मिक, सामाजिक सहित माघ पूर्णिमा में पांच दिवसीय मेला व महा शिवरात्रि में रुद्राभिषेक का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जाता है। ट्रस्ट के नव निर्वाचित अध्यक्ष विकल गुप्ता ने शान्ति पूर्वक सम्पन्न चुनाव पर सभी का आभार मानते हुए ट्रस्ट के विकास के लिये ट्रस्टी व सदस्यों के साथ मिल जुल कर कार्य करने की बात कही। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के विकास के लिए शासन प्रशासन से अच्छा सहयोग मिल रहा है। पहुंच मार्ग, तालाब सौन्दर्य करण सहित देवगुड़ी योजना में विभिन्न स्वीकृत कार्य जल्द प्रारम्भ कराने का प्रयास करेंगे।

विकल गुप्ता के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकरियों के चयन पर ट्रस्ट के सदस्यों मोहन पुजारी, योगेश साहू, भरत निर्मलकर, मिलेश साहू, रुद्रप्रताप नाग, महेंद्र कोशल, रामगोपाल साहू, सचिन भंसाली, ह्रदय साहू, मोहन नाहटा, अकबर कश्यप, राकेश चौबे, महेंद्र धेनुसेवक, ईश्वर जांगड़े, ललित निर्मलकर, मनोहर मानिकपुरी, पेमन स्वर्णबेर, कुलदीप साहू, दिनेश तिवारी, किशन गजेंद्र, प्रेमजीत छाबड़ा, पी के राजन आदि ने सभी पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news