बलौदा बाजार

गिधौरी-भटगांव मार्ग पर गड्ढे, दुर्घटनाओं की आशंका
12-Sep-2021 7:18 PM
 गिधौरी-भटगांव मार्ग पर गड्ढे, दुर्घटनाओं की आशंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 12 सितंबर। जिला के कसडोल अनुविभाग अंतर्गत गिधौरी से घटमड़वा, कुम्हारी, खपरीडीह तथा बिलाईगढ़ अनुविभाग दोनों सीमा से लगे हुए टुण्डरी, छिर्रा, पवनी मोड़, दुम्हानी मोड़, जमगहन भटगांव मुख्य मार्गों की हालत काफी खराब है। सडक़ से गिट्टी उखड़ गई है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्डे होने के कारण लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं, इसके चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सडक़ मार्ग की जर्जर स्थिति को देखकर अधिकारी कर्मचारी आज भी अनजान बने हुए हैं। यह मार्ग गिधौरी से भटगांव, सारंगढ़ होते हुऐ ओडिशा राज्य से भी जुड़ा है, लेकिन सडक़ पर जगह-जगह पर जान लेवा गड्ढे होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग के अफसरों की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस मार्ग पर कभी खानापूर्ति के लिऐ विभाग द्वारा मलहम पट्टी लगाया जाता है जो दो चार दिनो में उखडऩा शुरू हो जाता है, जिससे गड्ढे ज्यों का त्यों बना रहता है और हादसे को न्योता देता है। वर्तमान में जगह-जगह गड्ढे में पानी भर गया है, जिससे आने-जाने लोगों को काफी परेशानी होती है। गंदे पानी के छीटों से लोगों के कपड़े खराब होते रहते हैं। गिधौरी, कुम्हारी, खपरीडीह, टुण्डरी में जगह-जगह खतरनाक गड्ढे हो गए हैं जिसे आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत करने की मांग की है। मरम्मत की मांग करने वालों में दिलीप पटेल, ईशवर प्रधान,प्यारे पटेल, खगेश वैष्णव, गंगा प्रधान, अंजोर सिंह सागर आदि शामिल हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news