सुकमा

फिट इंडिया फ्रीडम रन में कलेक्टर ने लगाई दौड़
12-Sep-2021 9:10 PM
फिट इंडिया फ्रीडम रन में कलेक्टर ने लगाई दौड़

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 12 सितंबर। जिला मुख्यालय में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन हुआ।

राष्ट्रीय सेवा योजना शास. महाविद्यालय सुकमा एंव नेहरू युवा केंद्र संगठन सुकमा युवा कार्यक्रम एंव खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के अमृत महोत्सव पर युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का शुभारंभ गादीरास चौक सुकमा में हुआ। फिट इंडिया फ्रीडम रन में 200 से अधिक की संख्या में (एन.एस.स्वयंसेवक, (एन.सी. सी. कैंडेट नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक एंव जिला पुलिस बल के जवानों ने हिस्सा लिया।

कलेक्टर विनीत नंदनवार एवं नपाध्यक्ष  राजू साहू ने फिट इंडिया फ्रीडम रन को हरी झंडी दिखाई। प्रतिभागी युवाओं के साथ कलेक्टर विनीत नंदनवार, पालिका अध्यक्ष राजू साहू एन.एस. एस गावस्कर नेहरू युवा केंद्र अंजली ने दौड़ लगाते हुए फिट इंडिया के लिए जन भागेदारी से जन आंदोलन मुहिम की शुरुआत गादीरास चौक सुकमा से स्थान मिनीस्टेडियम पहुंचे। विनीत नंदनवार ने युवाओं को फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज की शपथ दिलाकर युवाओं को फिट रहने का मंत्र बताते हुए कहा कि फिट रहने से न केवल शारीरीक अपीतु मानसिक शक्तियों का भी विकास होता है।उन्होंने युवाओं को अपनी दिनचर्या में ऐक्सरसाइज को समिलित करने को कहा  जिससे स्वस्थ और फिट इंडिया का सपना पूरा हो सके। अंत में अंजली नेहरू युवा केन्द्र द्वारा कलेक्टर एंव नपाध्यक्ष को स्मृति भेंट किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से  अनिल पाल व प्रीति सिंह खेल अधिकारी विरूपाक्ष पुराणिक, सी.एल. पाटले,एच एस सिदार आयोजन में मौजूद रहे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news