रायपुर

रचना दुबे को पीएचडी
12-Sep-2021 9:17 PM
  रचना दुबे को पीएचडी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 सितंबर। कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर ने श्रीमती केशर प्रफुल्ल मिश्रा राजिम की पुत्री, और हिमांशु चंद्र दुबे की पत्नी श्रीमती रचना दुबे (व्याख्याता) को शिक्षा शास्त्र विषय के अंतर्गत तृतीय लिंग समुदाय की शिक्षा के प्रति समाज के विभिन्न वर्गों की अभिवृत्ति का अध्ययन विषय पर शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की है।

रचना दुबे ने अपना शोध कार्य डॉ. देवेन्द्र कुमार, और डॉ. ए राजशेखर के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। छत्तीसगढ़ में तृतीय लिंग समुदाय की शिक्षा के प्रति समाज के विभिन्न वर्गों की अभिवृत्ति विषय पर पहला शोध कार्य है। तृतीय लिंग समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोडऩे के लिए अभिनव पहल है।

रचना दुबे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माना बस्ती, रायपुर में पदस्थ है। यह कार्य इसके परिवार और विद्यालय के लिए गौरव की बात है। रचना दुबे को उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए उनकी माता केशरलता मिश्रा, पति हिमांशु दुबे, बहने स्वेता दीवान, प्रे्ररणा मिश्रा, दीप्ती मिश्रा, गिरीश दीवान, सुमित गंडेचा, अभिषेक तिवारी ने बधाई दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news