दुर्ग

कायस्थ महिला मंडल दुर्ग का तीज मिलन
13-Sep-2021 6:10 PM
कायस्थ महिला मंडल  दुर्ग का तीज मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 सितंबर।
रविवार  को कायस्थ महिला मंडल ने तीज मिलन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया। इससे पहले सावन मिलन कार्यक्रम ऑनलाइन किया गया था। नीलिमा आराधना, रश्मि, पूनम, पदमा, अनीता ने नृत्य, कविता और गाना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी शानदार प्रस्तुति भी दी।

आराधना खरे और नीलिमा श्रीवास्तव द्वारा एक-एक गेम  खिलाएं गया सांस्कृतिक कार्यक्रम में पदमा श्रीवास्तव, नीलिमा श्रीवास्तव द्वारा गीत की प्रस्तुति दी आराधना खरे और राधा चाची द्वारा एकल नृत्य की प्रस्तुति दी और ग्रुप डांस सभी महिलाओं द्वारा जोरदार तरीके से दिया। सभी महिलाओं को पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही सावन मिलन ऑनलाइन प्रोग्राम में जिन महिलाओं व बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी थी उनको भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अनीता श्रीवास्तव, नीलिमा श्रीवास्तव, आराधना खरे, स्मिता श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, राधा चाची ,पद्मा श्रीवास्तव, दीक्क्षा श्रीवास्तव उर्मिला श्रीवास्तव, मंजू रायजादा पूनम श्रीवास्तव आदि महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दे कर कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। संचालन आराधना खरे ने किया सफल कार्यक्रम के लिए महिला मंडल अध्यक्ष अनिता श्रीवास्तव ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news