दुर्ग

भाजयुमो की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक
13-Sep-2021 6:12 PM
भाजयुमो की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 सितंबर। 
भाजयुमो की प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक में राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का मार्गदर्शन युवा मोर्चा को प्राप्त हुआ। युवा मोर्चा ने विस चुनाव में राज्य में कांग्रेस की  सरकार को हटाने का संकल्प लिया। 

बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री उषा टावरी, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व पूर्व विधायक अहिवारा सांवलाराम डाहरे, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य व पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर, भाजयुमों दुर्ग जिला प्रभारी व प्रदेश स्वाध्याय मंडल संयोजक पीयूष मिश्रा, जिला भाजपा महामंत्री द्वय नटवर ताम्रकार व ललित चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री माया बेलचंदन, जिला उपाध्यक्ष कांतिलाल जैन, जिला मंत्री दिनेश देवांगन, भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज मोनू साहू, भजयूमो जिला अध्यक्ष नितेश साहू, महामंत्री टेखन सिन्हा, गौरव शर्मा और जिला में निवासरत भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजयुमों दुर्ग जिला पदाधिकारीगण, जिला कार्यसमिति व विशेष आमंत्रित सदस्यगण, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news