धमतरी

विरोध-प्रदर्शन पर राजनीति भाजपा की ओछी मानसिकता -पंकज धु्रव
13-Sep-2021 6:36 PM
विरोध-प्रदर्शन पर राजनीति भाजपा की ओछी मानसिकता -पंकज धु्रव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 13 सितंबर।
कांग्रेस नेता पंकज धु्रव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कुरूद में हुवे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि हम लोकतंत्र में रहते है ना की फासीवाद में वहीं भाजपा फासीवाद को अपना आदर्श मानती आ रही है इसलिए अपने खिलाफ उठने वाले विरोध को दबाने की कोशिश करते रहते हैं। 

डॉ.रमन सिंह के 15 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दमन किस स्तर पर किया गया है। ये प्रदेश की जनता अच्छे से जानती है। किस प्रकार कुरूद और नगरी के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किस तरह प्रताडि़त किया गया। उसको कांग्रेस भूली नहीं है। कांग्रेस हमेशा से गांधीवादी तरीके से ही विरोध प्रदर्शन करने में विश्वास रखती है।

श्री धु्रव ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के ऊपर हमला बोलते हुवे कहा कि उनका व्यवहारिक पक्ष एक जनप्रतिनिधि के अनुकूल कभी रहा ही नहीं है, जिससे कुरूद की जनता अच्छे से परिचित है। 

भाजपा कार्यालय में चर्चा करने के नाम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ से अभद्र व्यवहार की मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news