रायगढ़

करंट से महिला की मौत
13-Sep-2021 8:25 PM
करंट से महिला  की मौत

छत पर कपड़ा सुखाने गई थी 

रायगढ़, 13 सितंबर। बिजली तार पर गीले कपड़े सुखाना महिला के लिए जानलेवा साबित हुआ। करंट से उसकी मौत हो गई। महिला नहाने के बाद छत पर कपड़ा सुखाने गई थी। जिस तार में कपड़ा सुखा रही थी, वह बिजली का तार बाथरूम के बिजली कनेक्शन से जुड़ा हुआ था, महिला को इसकी जानकारी नहीं थी। घटना रायगढ़ के दीनदयाल कॉलोनी की है।

जशपुर जिले की नारायणपुर निवासी जनसीता (25) रायगढ़ स्थित दीनदयाल कॉलोनी निवासी अपनी ननद के घर आई हुई थी। गुरुवार दोपहर 11.30 बजे नहाने के लिए गई थी। बाथरूम से गीले कपड़े लेकर निकली, छत पर चढ़ी तो उसे एक तार दिखा। उसे लगा कि तार कपड़े सुखाने के लिए ही लगाया गया है। भूल से गीले कपड़े को बिजली के तार पर सूखने के लिए डाल दिया। इस तार के जरिए मेन लाइन से बाथरूम तक बिजली सप्लाई हो रही थी। 

तार पुराना होने के कारण कुछ जगह से कटा हुआ था। कपड़ा डालते ही जनसीता को करंट लगा और उसकी मौत हो गई।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news