सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 13 सितंबर। सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष व तुरना सरपंच प्रयाग सिंह के पिता दलवीर सिंह का विगत दिनों निधन हो गया था। सोमवार को खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत लगभग 12 बजे लखनपुर विकासखंड के तुरना में शोक संवेदना के लिए सरपंच प्रयाग सिंह के घर पहुंचे।
लखनपुर सरपंच संघ ब्लॉक अध्यक्ष प्रयाग सिंह के पिता स्व. दलवीर सिंह के छायाचित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधाया तथा दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
मंत्री अमरजीत भगत परिवार के सदस्यों तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर ग्राम जजगा व उदयपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र पांडे, मुन्ना पांडे, मनबहाल, कृष्णा नाथ प्रमोद सिंह, हरि लकड़ा, जमुना प्रसाद, राम रूप, मोहरलाल, प्रह्लाद ,जितेंद्र ,बनवारी ,नरेश, हाकिम, बालसाय, विफल लकड़ा सूरज सिंह सहित कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मौजूद रहे।