कोण्डागांव

लोक अदालत मेें प्रकरणों का निराकरण
13-Sep-2021 11:10 PM
   लोक अदालत मेें प्रकरणों का निराकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 13 सितंबर। राष्ट्रीय विधिक रोवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार जिला न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  कोण्डागांव अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आम्बा शाह के माध्यम से जिला कोण्डागांव के समस्त न्यायालय, तालुका विधिक सेवा समिति केशकाल, नारायणपुर के न्यायालय में 11 सितंबर को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।

इस दौरान कोविड गाईडलाईन का पालन करते हुए नेशनल लोक अदालत में उपस्थित पक्षकारों की भौतिक एवं वर्चुअल उपस्थिति के माध्यम से विभिन्न राजीनामा योग्य मामलों को आपसी राजीनामे के माध्यम से निराकरण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय कोण्डागांव में मोटर दुर्घटना दावा 38 प्रकरण रखा गया, इसमें से 5 प्रकरणों को निराकृत किया गया। एनआई एक्ट के तहत् 63 प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया था, जिसमें से 5 प्रकरण निराकृत किए गए। मेट्रोमोनियल एक्ट के 22 प्रकरणों को रखा गया था जिसमें से 9 प्रकरणों को निराकृत किया गया। अदर सिविल के तहत् 53 प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया था, जिसमें से 18 प्रकरणों को निराकृत किया गया।

ट्रैफिक चालान के 60 प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया था, जिसमें से सभी 60 प्रकरणों का निराकरण कर दिया गया। जिसमें 42 लाख 48 हजार 244 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। आपराधिक मामलों के कुल 145 प्रकरणों को इस लोक अदालत में रखा गया था।

जिसमें 49 प्रकरणों में राजीनामा के माध्यम से निराकरण किया गया। न्यायालय में बैंकों द्वारा पेश प्री-लिटिगेशन प्रकरणों, विघुत विभाग के प्रकरणों, नगर पालिका निगम के प्रकरणों, दूरसंचार विभाग एवं राजस्व न्यायालय के कुल 1170 प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया। जिसमें से 79 प्रकरणों को आपसी राजीनामे के माध्यम से निराकृत किया गया। जिसके माध्यम से 516664 रूपयों (पांच लाख सोलह हजार छ: सौ चौसठ रूपये) की बकाया राशि प्राप्त हुई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news