बालोद

दो दिनों से लगातार बारिश, मकान धराशायी
14-Sep-2021 1:29 PM
 दो दिनों से लगातार बारिश, मकान धराशायी

परिवार बाल-बाल बचा
छत्तीसगढ़' संवाददाता
बालोद, 14 सितंबर।
जिले के गुंडरदेही क्षेत्र में दो दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से एक मकान धराशायी हो गया। इस घटना में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बचे। घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। 

मामला गुंडरदेही ब्लॉक मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर ग्राम खर्रा का है, जहां दो दिनों से हो रही बारिश से मन्नू लाल यादव का घर धराशायी हो गया। मन्नू लाल ने बताया कि उनकी पत्नी सावित्री बाई यादव, बेटी तुलसी यादव और दो बेटे दिनेश यादव व गुलशन यादव मिट्टी के बने कच्चे मकान में वर्षों से निवास कर रहे थे। लगातार बारिश व मकान जर्जर होने के कारण आज सुबह 7 बजे अचानक मकान गिर गया। उन्होंने बताया कि बीती रात्रि में पूरा परिवार सहित इसी मकान में सोए थे अगर रात्रि में यह मकान गिर जाता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी, जिस वक्त यह मकान धराशायी हुआ, उस वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था। घटना के समय सुबह-सुबह सब अपने गृह कार्य में व्यस्त थे। तब परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए।

आगे उन्होंने बताया कि शुरू से आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अपने बच्चों को आगे तक पढ़ाई नहीं करवा पाए। वहीं उनकी बड़ी बेटी तुलसी यादव से मिली जानकारी के अनुसार उनके दोनों भाई पढ़ाई छोड़ दिए हैं। बस एक दसवीं कक्षा तक पढ़ाई करके खेती मजदूरी कर अपना परिवार चला रहे हैं।
गुंडरदेही नायब तहसीलदार धर्मेश कुमार श्रीवास्तव से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुझे मालूम नहीं है फिर भी मैं निरीक्षण करवाता हूं।

ग्राम पंचायत के सरपंच को लगातार संपर्क करने पर उनको फोन कवरेज एरिया से बाहर है। दोपहर एक बजे तक समाचार लिखे जाने तक कोई भी प्रशासन निरीक्षण में नहीं पहुंचा है। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news