दुर्ग

रूके विकास कार्यों को ले महापौर ने अफसरों को लगाई फटकार
14-Sep-2021 6:53 PM
  रूके विकास कार्यों को ले महापौर  ने अफसरों को लगाई फटकार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 सितंबर। रूके हुए विकास कार्यों को लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल ने निगम अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि शहर के वार्डों में हो रहे विकास कार्यों को रोकें नहीं, लगातार कार्य जारी रखें। इंजीनियरों को उनके अधीनस्थ वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट जल्द जमा करने कहा गया। हर दिन कार्यों की जानकारी व्हाट्सअप पर भेजने के निर्देश भी दिए। जहां बारिश के कारण पानी जाम हो जाता है वहां गड्ढों को पाटने व सडक़ के संधारण के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने निर्देश दिए गए।

महापौर ने सोमवार को निगम इंजीनियरों के साथ अपने कक्ष में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा की। रुके हुए विकास कार्यों को लेकर उन्होंने नाराजगी भी जताई। महापौर ने अधोसंचरना मद के तहत विकास कार्यों के साथ सभी वार्डों पर प्रस्तावित कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। पेयजल, जल व्यवस्थाएं, खेल, पार्क, बैटमिंटन ग्राउण्ड जैसे अन्य जगहों पर विकसित करने के प्रस्ताव बनाने के लिए निर्देश दिए। महापौर ने बताया कि विकास कार्यों के लिए राज्य शासन द्वारा 4 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जिस पर टेंडर जारी करने के लिए निर्देश दिए। महापौर ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि सडक़ संधारण कार्य की शिकायत अगर दोबारा मिली, तो अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों की गति बेहद धीमी है। इसकी भी शिकायत लगातार मिल रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news