दुर्ग

2023 के चुनाव में युवाओं की होगी अहम भूमिका-सरोज
14-Sep-2021 7:00 PM
2023 के चुनाव में युवाओं की  होगी अहम भूमिका-सरोज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 14 सितंबर। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय का मार्गदर्शन युवा मोर्चा को प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि युवा परिवर्तन के प्रतीक है और युवा मोर्चा भाजपा की ताकत है, छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने राज्य के हर वर्ग के साथ साथ युवाओं के साथ भी बहुत बड़ा छल किया है। बेरोजगारी भत्ता देने का वादा कर युवाओं के साथ धोखा करने वाले इस सरकार के खिलाफ युवाओं को कमर कस कर तैयार हो जाने का वक्त आ गया है। आने वाले समय मे राज्य की दमनकारी व धोखेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने में युवाओं की अहम भूमिका होगी।

भाजयुमो प्रदेश स्वाध्याय मंडल संयोजक व दुर्ग जिला प्रभारी पीयूष मिश्रा ने कहा कि 2023 के लिए हम सभी युवा संकल्पित हो जाएं, प्रदेश की कुशासित भूपेश सरकार से आमजन त्रस्त है जिसके खिलाफ युवा मोर्चा को सडक़ की लड़ाई लडऩा है।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नितेश साहू ने कहा राज्य की भूपेश सरकार ने सभी वर्गों को छला है, राज्य सरकार ने प्रदेश के किसान, महिलाएं, युवा, हर वर्ग के साथ वादा खिलाफी किया है, आज राज्य सरकार के संरक्षण में लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे जिसका कारण राज्य सरकार की लचर कानून व्यवस्था है। राज्य में धर्मान्तरण का बहुत बड़ा खेल चल रहा जिसके पीछे भी कांग्रेस सरकार का हाथ है। युवा मोर्चा पूरी ताकत और मजबूती के साथ राज्य सरकार की नीतियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ेगी।

बैठक में भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी, पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, पूर्व महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, भाजयुमो दुर्ग जिला प्रभारी व प्रदेश स्वाध्याय मंडल संयोजक पीयूष मिश्रा, जिला भाजपा महामंत्री द्वय नटवर ताम्रकार व ललित चंद्राकर, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती माया बेलचंदन, कांतिलाल जैन, दिनेश देवांगन, मोरध्वज मोनू साहू, नितेश साहू, तेखन सिन्हा, गौरव शर्मा, आशुतोष दुबे, दाऊ आनंद ताम्रकार, जितेंद्र साहू, तिजिल सिंह राहुल, राहुल दीवान, हरि वर्मा, नितेश बाफना, मनीष साहू, अमित पटेल, केवल देवांगन, चंद्रकांत साहू, नीलेश सिन्हा, गुलशन दिल्लीवार, मुकेश सोनकर, योगेश साहू, राहुल भट्ट, बंटी देशमुख, नारायण दत्त तिवारी, दुष्यंत साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news