बीजापुर

समूह की महिलाओं को मिनी राइस मिल का वितरण
14-Sep-2021 10:10 PM
समूह की महिलाओं को मिनी राइस मिल का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 14 सितंबर। भोपालपटनम में कृषि विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्व सहायता समूह की महिलाओं को कृषि यंत्र का वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि राज्य कृषक कल्याण परिषद के सदस्य बसंत राव ताटी ने किसानों व स्व सहायता समूह की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में लगातार विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा उठाये।

उन्होंने कहा कि स्व सहायता समूह की महिलाएं समूह के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा आय अर्जित कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाये। इस दौरान श्री ताटी ने किसानों को ग्रास कटर व स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिनी राइस मिल का वितरण किया।

 इस अवसर सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर गौतम, सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी बीआर गोडबोले, एडीओ कोर्राम अरुण वासम सहित अधिकारी कर्मचारी व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news