कांकेर

सुनील पाढ़ी पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस संगठन के प्रभारी बने
14-Sep-2021 10:19 PM
सुनील पाढ़ी पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस संगठन  के प्रभारी बने

कांकेर, 14 सितंबर। जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पूर्व में अंतागढ़ तथा पखांजूर ब्लाक कांग्रेस के लिए नियुक्त किये गये संगठन प्रभारी तथा गौैठान प्रभारी में आंशिक संशोधन करते हुए नवीन नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जिला कांग्रेस महामंत्री सुनील गोस्वामी ने बताया कि पूर्व में अंतागढ़ ब्लॉक हेतु विजय ठाकुर उपाध्यक्ष तथा पखांजूर के लिए कृष्णा टेकाम को संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया था।  गौठानों के लिए भी जिम्मेदारियां दी गई।  अंतागढ़ ब्लॉक के लिए गोपी चन्द्र बढ़ाई तथा पखांजूर के लिए सुनाराम तेता को दायित्व प्रदान किया गया था। इसमें भी आंशिक संशोधन करते हुए अंतागढ़ ब्लॉक हेतु संगठन प्रभारी राजकुमार ठाकुर, भानुप्रतापपुर तथा गौैठान प्रभारी धनीराम धु्रव की नियुक्ति की गई है। पखांजूर ब्लॉक के लिए संगठन प्रभारी सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष नगर पंचायत भानुप्रतापपुर तथा गौठान के लिए गोपी चन्द्र बढ़ाई जिला कांग्रेस महामंत्री की नियुक्ति की गई है। शेष ब्लॉकों के लिए पूर्व में जारी नियुक्ति आदेश प्रभावी रहेगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news