राजनांदगांव

मजदूर का कच्चा मकान धराशाही
15-Sep-2021 2:47 PM
मजदूर का कच्चा मकान धराशाही

 

हादसे में महिला को चोट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 15 सितंबर।
लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकान के बाशिंदों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है। बसंतपुर स्थित शिकारीपारा में गुजरी रात रादीबाई मरकाम नामक एक महिला का कच्चा मकान धराशाही हो गया। पिछले दो दिनों के भीतर मकान गिरने की यह दूसरी घटना है।

बताया जा रहा है कि आधी रात को एकाएक कच्चा मकान का एक बड़ा हिस्सा सोए हुए सदस्यों के ऊपर गिर गया। हालांकि किसी तरह सदस्यों ने अपनी जान बचाई, लेकिन घर की एक महिला रादीबाई का पैर कच्चे मकान का मलबा गिरने से फंस गया। मामूली चोट के साथ महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाई। घर के सदस्य शशि मरकाम ने बताया कि एकाएक रात को मकान का कवेलू और दीवारें हिलने लगी। इससे पहले सदस्य नींद से जाग पाते, उससे पहले ही कवेलू और दीवार ढह गई। इस बीच परिवार के सदस्यों के सामने बारिश के मौसम में स्थाई ठिकाना भी एक बड़ी समस्या बन गई है। पीडि़त परिवार ने पार्षद के जरिये नगर निगम प्रशासन से स्थाई आवास की मांग की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news