गरियाबंद

मांगों को ले राजिम में भाजपा का प्रदर्शन
15-Sep-2021 6:53 PM
मांगों को ले राजिम में भाजपा का प्रदर्शन

राज्यपाल के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 15 सितंबर।
गरियाबंद जिले में अल्प वर्षा के कारण उपजे हालातों के कारण पूरे जिला को सूखाग्रस्त घोषित करने, खाद की कमी, घोषणा पत्र अनुरूप किसानों को 2 साल का बकाया बोनस प्रदाय करने, विपणन वर्ष 2021-22 के धान खरीदी को 1 नवम्बर से शुरू करने, अघोषित बिजली कटौती बंद करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के तत्वावधान में राजिम में धरना प्रदर्शन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा, राजिम पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ.रामकुमार साहू, भाजपा कोषाध्यक्ष राहुल सेन, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, किसान मोर्चा जिला महामंत्री मनीष हरित, वरिष्ट भाजपा नेता रामूराम साहू, मंडल अध्यक्ष द्वय किमल सिन्हा, प्यारेलाल सोनकर, जितेंद्र सोनकर उपस्थित थे। 

राजिम नगर के पं. सुंदरलाल शर्मा चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सात सूत्रीय मांगों को पूरी करने मांग की। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कांग्रेस सरकार को वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश में खाद की कमी के कारण किसानी का कार्य पिछड़ता जा रहा है, लेकिन सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। 

कार्यक्रम को पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू, रामूराम साहू, जितेंद्र सोनकर, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, प्यारेलाल सोनकर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू नायक, संजीव चंद्राकर, सोमनाथ पटेल, रिकेश साहू ने भी सम्बोधित किया। कहा कि कांग्रेस ने बिजली कटौती, खाद की कमी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खाद की कालाबाजारी से किसानों को सहकारी समितियों में खाद नहीं मिल पा रही। खाद की मारामारी से किसान आज ठगा महसूस कर रहे हैं।

इस अवसर पर मोहन साहू, रामकिसुन साहू, भुवन साहू, शेखर साहू, लाला साहू, धु्रव शर्मा, आकाश सिंह राजपूत, खुशी साहू, अनिता यादव, मिलेश्वरी साहू, छबि साहू, राजू चक्रधारी, अशोक साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थेे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला किसान मोर्चा महामंत्री मनीष हरित एवं आभार प्रदर्शन जिला पंचायत सदस्य चंन्द्रशेखर साहू ने किया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news