महासमुन्द

21वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगता शुरू
15-Sep-2021 6:55 PM
21वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगता शुरू

पांच जोन के 720 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 सितंबर।
स्थानीय मिनी स्टेडियम व वन विभाग के मैदान में आज से 21वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगता का आयोजन शुरू हुआ है। यह प्रतियोगिता 18 सितंबर तक चलेगी। इस स्पर्धा में पांच जोन के करीब 720 खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। प्रतियोगिता के दौरान हैंडबॉल, बॉल बैडमिंटन व रग्बी खेल का आयोजन होगा। 

मंगलवार को सभी खिलाड़ी अपने कोच व दल मैनेजर के साथ महामसुंद पहुंच गए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जोन के खिलाडिय़ों, कोच व दल मैनेजरों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। बुधवार की सुबह 10 बजे प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। 

मिनी स्टेडियम में पांच जोन के खिलाडिय़ों ने मुख्य अतिथियों को मार्च पास्ट कर सलामी दी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व महासमुंद विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता सांसद चुन्नी लाल साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में संसदीय सचिव व खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, बसना विधायक देवेन्द्र बहादुर सिंह, सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर,  जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव एवं वार्ड क्रमांक 21 पार्षद मुन्ना देवार उपस्थित थे। 

इस स्पर्धा में हैंडबॉल, बॉल बैडमिंटन व रग्बी में पांच जोन बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर एवं सरगुजा जोन के खिलाड़ी राज्यस्तरीय में अपना जौहर दिखाएंगे। हैंडबॉल में बालक व बालिका वर्ग में 320 खिलाड़ी शामिल है। इसमें 17 व 17 वर्ष के 160 बालक व 160 बालिका है। बॉल बैडमिंटन में 14 व 17 वर्ष के 160 खिलाड़ी हैं। इसमें 80 बालक व 80 बालिका शामिल हैं। इसी प्रकार रग्बी में 17 व 19 वर्ग में 240 खिलाड़ी है। 

इसमें 120 बालक व 120बालिका है। इनके साथ 10 को व 10 मैनेजर भी आए हंै। यानी 5 जोन के 50कोच व 50 मैनेजर इसमें शामिल हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news