दुर्ग

सीएम के आने से पहले थाने में बिठाए भाजपा व जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छोड़ा
15-Sep-2021 7:37 PM
 सीएम के आने से पहले थाने में बिठाए भाजपा व जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 15 सितंबर।  सीएम के आने से पहले थाने में बिठाए भाजपा व जनता कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने छोड़ा।

सीएम भूपेश बघेल के आगमन से पहले ही सुबह उतई व मचांदुर  पुलिस द्वारा भाजपा नेताओं तथा जनता कांग्रेस के नेताओं को उनके घरो से उठाकर मंचान्दूर पुलिस चौकी में बैठा लिया था। इसकी खबर लगते ही भाजपा के जिला महामंत्री ललित चन्द्राकर व भाजयुमो के जिला अध्यक्ष नितेश साहू  तत्काल मंचादुर थाना पहुंचे। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब हम लोगो ने कोई अल्टीमेटम नही दिए है काला झंडा दिखाने का या फिर घेराव का तो क्यों पकड़ कर रखा गया है।

भाजपा व जनता कांग्रेस के नेताओ ने कहा कि साहू समाज का कार्यक्रम है। साहू समाज के साथ हम सब भी है। इस तरह से कोई काम नही करेंगे जिससे कि किसी समाज या फिर व्यक्ति को ठेस पहुंचे। इसके बाद भी पुलिस उठा लिया यह लोकतंत्र का अपमान है। एसडीओपी से चर्चा के बाद सभी को पुलिस द्वारा छोड़ा गया। 

मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, भाजपा महामंत्री सोनू राजपूत, भाजयुमों अध्यक्ष प्रवीण यदु, आईटीसेल प्रभारी पूनमचंद सपहा, जोगी कांग्रेस जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंजारे, सीताराम यादव, अब्दुल अजीम खान, राजूलाल साहू को एएसपी के निर्देशन में थाना उतई एवं मचांदुर पुलिस ने थाने में बिठाया।

जिला उपाध्यक्ष डॉ.अनिल साहू, रूपेश पारख, पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू, नवाब खान, कार्यालय प्रभारी देवा यादव, गजेंद्र साहू,तुकाराम साहू, आदि भाजपा कार्यकर्ता मचांदुर पुलिस चौकी पहुंचे, तब भाजपाइयों को छोड़े।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news