सरगुजा

अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह पर कई आयोजन
15-Sep-2021 8:11 PM
  अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह  पर कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उदयपुर, 15 सितंबर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सलका विकासखंड उदयपुर जिला सरगुजा में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह के दौरान 8 सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों के द्वारा विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई की गई तथा कक्षा ग्यारहवीं के नवीन स्वयंसेवकों की उन्मुखीकरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

9 सितंबर को विद्यालय में स्थित एक कमरे को साफ सफाई कर उसे पुस्तकालय के रूप में विकसित करने का प्रयास किया गया। 10 सितंबर को स्वयंसेवकों के द्वारा दीवार नारा लेखन का कार्य गोद ग्राम राजबांध ग्राम पंचायत सरगवां में किया गया। 11 सितंबर को स्वयंसेवकों के द्वारा निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए 16 स्वयंसेवकों ने भारत में साक्षरता विषय पर निबंध लेखन का कार्य किया। 13 सितंबर को रंगोली प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता गीत प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उपरोक्त सभी कार्यक्रम प्रतिदिन का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य बाल भगवान राम के संरक्षण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी ऋषि कुमार पांडे के निर्देशन में किया गया। आयोजन में विकासखंड उदयपुर के विकासखंड शिक्षा अधिकारी संजीव तिवारी, जनपद पंचायत उदयपुर के जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह, जनपद उपाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ,सरपंच कलचा एवं सरपंच जामडीह के साथ विकासखंड कार्यक्रम अधिकारी पढऩा लिखना अभियान की ओर से संपूर्ण राय उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अतिथियों ने अपने-अपने विचार रखें तथा शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।

विद्यालय के प्राचार्य बाल भगवान राम ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए सावित्रीबाई फुले शिक्षा में योगदान को बताते हुए उनके संघर्ष को बताया और छात्र-छात्राओं को शिक्षक के महत्व को समझाया।

वर्तमान परिवेश में शिक्षा कितनी आवश्यक है इसके बारे में भी सभी अतिथियों ने अपने विचार रखे। सभी कार्यक्रम में स्वयंसेवक चंद्रशेखर, रेणु लता, निशा ताम्रकार, अंजलि मेहता, भारती सिंह, ममता ने अपना सक्रिय योगदान दिया और उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में विद्यालय के व्याख्याता गुरु दास महंत, मेरी बहालेन धान एवं दीप चंद ऐक्का का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन ऋ षि कुमार पांडे के द्वारा किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news