कोण्डागांव

मरकाम का कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन
15-Sep-2021 8:36 PM
मरकाम का कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन

छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 15 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम के जन्मदिन पर जिला मुख्यालय कोण्डागांव में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में केक काटने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के माध्यम से मोहन मरकाम के जन्मदिन पर केक काटा गया। इसके बाद कांग्रेस परिवार से जुड़े वरिष्ठ जनों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में श्रीफल व शॉल देकर सम्मानित किया गया।

इसी कड़ी में कांग्रेसियों के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचकर विधायक मोहन मरकाम के मंगल स्वास्थ्य की कामना करते हुए मरीजों को फल वितरण किया गया। वहीं सुबह से ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम को विभिन्न माध्यमों से बधाई संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर शुभचिंतकों के माध्यम से नगर में होडिंग फ्लैग लगाकर उन्हे जन्मदिन की बधाई दी गई है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news