बीजापुर

कांग्रेस को चकमा देकर युवा मोर्चा नेता 24 घंटे में ही भाजपा में लौटे
15-Sep-2021 8:39 PM
   कांग्रेस को चकमा देकर युवा मोर्चा नेता 24 घंटे में ही भाजपा में लौटे

बीजापुर, 15 सितंबर। इन दिनों यहां राजनीतिक उठा पटक के बीच गहमा गहमी का माहौल बना हुआ है। बीते दिनों भाजयुमो नेता ने कांग्रेस प्रवेश करने के 24 घण्टे बाद कांग्रेस को ही झटका दे दिया और वापस भाजपा में लौट गए।  सोमवार को विधायक विक्रम मंडावी व कांग्रेस के अन्य नेताओं के सामने भैरमगढ़ युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हितेंद्र नाग ने कांग्रेस प्रवेश कर लिया था, लेकिन दूसरे दिन ही वे कांग्रेस को झटका देते हुए वापस भाजपा में लौट गए।  इस नाटकीय घटनाक्रम के बाद पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस व विधायक विक्रम मंडावी पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि जब भाजपा सत्ता में थी और वे बीजापुर के विधायक थे, तब ऐसी घटना कभी नहीं हुई। पूर्व मंत्री गागड़ा ने कहा कि जो लोग अपनी समस्या लेकर जा रहे हैं, उन्हें भी कांग्रेस का गमछा पहनाकर जबरन कांग्रेस प्रवेश कराया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news