बलौदा बाजार

खसरा पांचसाला में मिला त्रुटि पूर्ण अंकन
16-Sep-2021 5:30 PM
खसरा पांचसाला में मिला त्रुटि पूर्ण अंकन

आरआई-पटवारी को नोटिस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलौदाबाजार, 16 सितंबर।
कलेक्टर सुनील कुमार जैन सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बंनसाकरा एवं लिमतरा के खेतों में पहुंचकर गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों से मिलकर गिरदावरी कार्य एवं फसलों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

उन्होंने ग्राम बंनसाकरा में मौके पहुंचकर खसरा नंम्बर 1745 के पड़त शासकीय भूमि का सत्यापन किया। उसी तरह खसरा नम्बर 1849 जानी सिंह के कृषि भूमि का सत्यापन किया। कलेक्टर ने पटवारियों द्वारा दर्ज की जाने वाले रिकॉर्ड खसरा पांचसाला का रैंडम जांच किया। जिस पर उनमें त्रुटि पूर्ण अंकन दर्ज मिला। 

कलेक्टर ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए मौके में  ग्राम बंनसाकरा के पटवारी गायत्री सोनी,राजस्व निरीक्षक कुमार गौरव अग्रवाल को कड़ी फटकार लगाई एवं कार्य मे लापरवाही बरतने के चलते उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही नायब तहसीलदार यशवंत राज को एक महीने के भीतर रिकार्ड को दुरस्त कर जिला कार्यालय को सूचित करनें के निर्देश दिए है। इसी तरह कलेक्टर ने ग्राम लिमतरा वासियों एवं किसानों से चर्चा कर मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के संबंध में जानकारी लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने योजना के संबंध में पूरी जानकारी नही है बताया। जिस पर कलेक्टर ने कृषि अधिकारियों ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं एडीओ पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किए। गौरतलब है कि राज्य शासन के निर्देश के अनुसार कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने 30 सितम्बर तक हर हाल में गिरदावरी का काम पूर्ण करने को कहा है। उन्होंने गिरदावरी कार्य की लगभग एक महीने की प्रगति पर नाखुशी जाहिर की है। जिला कार्यालय को प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलों में फिलहाल 27 से 30 प्रतिशत तक गिरदावरी का काम हुआ है।

इस दौरान सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम बंनसाकरा एवं संजारी नवागांव के महिला समूह के सदस्यों से मिलकर उनके द्वारा किये जा रहें गतिविधियों की जानकारी हासिल की। ग्राम बंनसाकरा में करीब 20 स्व सहायता समूह कार्यरत है। उनमें से 3 समूहों द्वारा वर्मी खाद के उत्पादन एवं एक अन्य समूह एकता महिला स्व सहायता समूह द्वारा सब्जी बाड़ी के कार्य में संलग्न है। कान्हा स्व सहायता समूह से जुड़ी रजनी नायक ने बताया कि कुल 1157 क्विंटल खाद का उत्पादन हुआ है। जिसमें से 780 क्विटल पूरी तरह से बिक चुका है। एवं बचे हुए का उठाव शेष है। उसी तरह ग्राम संजारी नवागांव में महिला स्व सहायता समूह ने लगभग 673 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन किया है। जिसमें से केवल 17 क्विंटल खाद ही बचा है। खाद से करीब 2 लाख 31 हजार रुपये की प्राप्ति होगी। 

जिसमें से समूह के खाते में  1 लाख 88 हजार रुपये राशि जमा हो गयी है। आज निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर राजेंद्र गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ डॉ.फरिहा आलम सिद्की, एसडीएम डी आर रात्रे, जनपद सीईओ पंकज देव, तहसीलदार यशवंत राज,नायाब तहसीलदार भवानी शंकर साव, राजस्व, पंचायत एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि, किसान बड़ी संख्या उपस्थित रहें।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news