राजनांदगांव

कांग्रेसियों ने वरिष्ठों का सम्मान कर मरकाम का मनाया जन्मदिन
16-Sep-2021 6:24 PM
कांग्रेसियों ने वरिष्ठों का सम्मान कर मरकाम का मनाया जन्मदिन

पौधरोपण- फल वितरण भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबागढ़ चौकी, 16 सितंबर। 
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान कर छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक मुख्यालय में पौधरोपण और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण कर अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के जन्मदिन पर नगर में विविध आयोजन किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेसियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण कर किया। तत्पश्चात कांग्रेसियों ने स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति में अस्पताल परिसर में फल, फूल व छायादार पौधे लगाए। पौधरोपण पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी की अगुवाई में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष श्री मानिकपुरी ने प्रदेश अध्यक्ष मरकाम के कार्यकाल में पार्टी की मजबूती के लिए हुए कार्यों की जानकारी देते  कांग्रेसियों को संगठन की मजबूती के लिए पार्टी के कार्यक्रमों व निर्देशों को सफल बनाने संकल्प दिलाया। 

इन आयोजनों में देवदत्त मिश्रा, रामेन्द्र गोआर्य, दुलार विश्वकर्मा, गोपाल पाल, रामचरण सारथी, महेश निषाद, उर्मिला पटेल, नीरा यादव, जशवंत साहू, बेनीप्रसाद साहू, शमीमुद्दीन कुरैशी, संदीप दुबे, विनोद डेहरिया, बसंत मंडावी, पार्षद शंकर निषाद, अविनाश कोमरे, राजेन्द्र मंडावी, मुकेश सिन्हा, गोलू सिन्हा, माखन ठाकुर, पवन ठाकुर, अमन डोंगरे आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news