राजनांदगांव

वेसलियन के विद्यार्थियों को राज्यपाल पुरस्कार
16-Sep-2021 6:46 PM
वेसलियन के विद्यार्थियों को राज्यपाल पुरस्कार

राजनांदगांव, 16 सितंबर। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन में स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा राज्यपाल पुरस्कार एवं अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राज्यपाल अनुसुईया उईके के करकमलों से वर्ष 2020 में राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा में सफल स्काउट्-गाईड एवं रोवर-रेंजर को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 

समारोह में भारत स्काउट्स एवं गाईड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष व स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, राज्य मुख्य आयुक्त व संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष व संसदीय सचिव शकुंतला साहू, कैलाश सोनी उपस्थित थे।

मिली जानकारी के अनुसार वेसलियन स्कूल राजनांदगांव से 6 गाईड्स रिया देवांगन, चंचल साहू, रिया वर्मा, शिखा साहू, हर्षिता यादव, यामिनी वैद्य एवं 5 स्काउट्स देवकुमार साहू, पुष्पेन्द्र सिन्हा, वासु वर्मा, फनिश साहू, मात्र डेविड जायसवाल ने राज्यपाल पुरस्कार परीक्षा उत्तीर्ण की। राजनांदगांव से 142 स्काउट्स-गाईड्स व रोवर-रेंजर राज्यपाल पुरस्कार के लिए योग्य थे तथा शाला की छात्रा रिया देवांगन ने पूरे जिले का प्रतिनिधित्व करते राज्यपाल से जिले के समस्त राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त विद्यार्थियों की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया। 
इस उपलब्धि पर शाला प्राचार्य संजय गार्डिया, स्काउट गाइड प्रभारी शीरीन खान एवं शिक्षकों ने समस्त पुरस्कार प्राप्त स्कउट्स गाइड्स को शुभकामनाएं प्रेषित की।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news