राजनांदगांव

रोहू, कतला, कोमलकार प्रजाति की मछलियों का पालन
16-Sep-2021 6:58 PM
रोहू, कतला, कोमलकार प्रजाति की मछलियों का पालन

बस्तर, डोंगरगांव, खैरागढ़ एवं अन्य राज्यों में की जा रही निर्यात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 16 सितंबर। राजनांदगांव के सुरजू ढीमर ने मत्स्यपालन के माध्यम से समृद्धि की दिशा में कदम बढ़ाएं है। उन्होंने बताया कि मछली पालन उनकी हॉबी है और उन्हें शासन से बहुत मदद मिली है। गौरतलब है कि राज्य शासन ने मत्स्य पालन को कृषि का दर्जा दे दिया है। जिससे जिले में मत्स्यपालन की गतिविधियों में तेजी आई है। सुरजू ने खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम करेला में 3 एकड़ भूमि के तालाब में मछली पालन कर रहे हैं, जहां रोहू, कतला, कोमलकार प्रजाति की मछलियां है। उन्होंने बताया कि शासन से पट्टा पर उन्हें ढाबा एवं बरगा में भी तालाब मिला है, जहां वे मत्स्यपालन कर रहे हैं। उनके यहां से मछलियां बस्तर, डोंगरगांव, खैरागढ़ एवं अन्य राज्यों में निर्यात की जा रही है।

सुरजू ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान थोड़ी दिक्कत हुई थी, लेकिन अभी काफी अच्छी स्थिति है। मछलीपालन विभाग द्वारा उन्हें मोटर साइकिल एवं आईस बॉक्स भी प्रदान किया गया है। इसके अलावा एक लाख रुपए राशि का मत्स्याखेट जाल, 12 हजार रुपए की दो ईकाई ग्रामीण तालाब में मछली बीज संचयन, 25 हजार रुपए की राशि से ग्रामीण तालाब में परिपूरक आहार, समिति अनुदान सहायता अंतर्गत पट्टा राशि, मछली बीज एवं जाल पर 3 लाख रुपए  अनुदान सहायता राशि प्रदान की गई। कृषक कल्याण अभियान अंतर्गत ग्रामीण तालाब में उत्पादन हेतु एक लाख 20 हजार रुपए का परिपूरक आहार प्रदान किया गया। एक लाख रुपए की राशि तालाबों में मत्स्य उत्पादन वृद्धि हेतु प्रदर्शन ईकाई स्थापना के लिए परिपूरक आहार के लिए दिया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news