राजनांदगांव
नगर निगम में मना अभियंता दिवस
16-Sep-2021 8:03 PM
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 सितंबर। अभियंता दिवस पर 15 सितंबर को नगर निगम के कार्यपालन अभियंता कक्ष में नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आयुक्त सहित निगम के इंजीनियरों ने भारत रत्न श्री मोक्षगुणम विश्वेश्वरैय्या के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को अभियंता दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम मेें स्वागत भाषण देते कार्यपालन अभियंता दीपक जोशी ने भारत रत्न विश्वेश्वरैय्या के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके ने किया। इस अवसर पर प्र. कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता संजय ठाकुर व अतुल चोपड़ा, प्र. सहायक अभियंता संदीप तिवारी व प्रणय मेश्राम सहित उप अभियंतागण उपस्थित थे।