बीजापुर

कांग्रेसी अपने ही कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर पार्टी प्रवेश करा रहे-पुष्पा राव
16-Sep-2021 8:35 PM
  कांग्रेसी अपने ही कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर पार्टी  प्रवेश करा रहे-पुष्पा राव

बीजापुर, 16 सितंबर।  इन दिनों बीजापुर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भाजपा से कांग्रेस में आने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा अपना सदस्य नहीं मान कर उन्हें कांग्रेसी ही बता रहे हंै।

बुधवार को गंगालूर क्षेत्र के चेरपाल से सरपंच, उपसरपंच, पूर्व उपसरपंच व कार्यकर्ताओं के कांग्रेस प्रवेश करने के बाद सियासत तेज हो गई है। गंगालूर क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य पुष्पा राव ने इसे सिरे से खारिज करते हुए उन्हें भाजपा का सदस्य होने से साफ इंकार किया हैं। उन्होंने कहा कि वे कभी भाजपा के प्राथमिक सदस्य रहे ही नहीं। बल्कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वे सभी भाजपा के विरोध में कांग्रेस के पक्ष में काम किये थे। इतना ही नहीं श्रीमती राव ने कहा है कि कांग्रेसी अपने ही कार्यकर्ताओं को गमछा पहनाकर एक षडयंत्र के तहत पार्टी प्रवेश करा रहे है। क्योंकि कांग्रेस के पास कार्यकर्ताओं का अभाव हैं।   मीडिया को जारी अपने बयान में जिला पंचायत सदस्य पुष्पा राव ने आगे कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता स्थानीय विधायक से नाराज व असंतुष्ट है। उनकी निष्क्रियता को देखते विधायक कार्यकर्ता बनाने में लगे है। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि विधायक को ऐसे कृत्य से बचना चाहिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news