बीजापुर

भाजपा ने मनाया मोदी का जन्मदिन, गागड़ा ने वृद्धा से कटवाया केक
17-Sep-2021 9:45 PM
 भाजपा ने मनाया मोदी का जन्मदिन, गागड़ा ने वृद्धा से कटवाया केक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 17 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा ने सेवा और समर्पण कार्यक्रम के रूप में मनाया। इस अवसर पर पूर्वमंत्री महेश गागड़ा ने वृद्ध महिला से केक कटवा कर जन्मदिन मनाया।

भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार की मौजूदगी में भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर के वरिष्ठ नागरिकों व वृद्धों ने पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया।

विदित हो कि देश भर में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को उनके 20 वर्ष जनसेवक के रूप में किये गए कार्य को भाजपा संगठन सेवा और समर्पण के रूप में अनेक कार्यक्रम करने जा रही है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री के जन्मदिन से प्रारंभ हुई है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने अटल सदन बीजापुर में नगर के वरिष्ठजनों के साथ वृद्ध महिला से केक कटवाकर जन्मदिन मनाया और नरेंद्र मोदी के कुशल स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगा। साथ ही पूर्व मंत्री महेश गागड़ा और भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने वृद्ध महिला व पुरुषों को कम्बल वितरण किया।

सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत भाजपा विविध कार्यक्रम कर बूथ स्तर तक जाने की योजना बनाई है। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री सतेंद्र सिंह ठाकुर,डोलेश्वर झाड़ी, सुखलाल पुजारी, उर्मिला तोकल, घासीराम नाग,जागर लक्षमैया, बलदेव उरसा, फूलचंद गागड़ा, माया झाड़ी, छोटू पुजारी, गौतम राव, मैथियस कुजूर,सुरेश परतागिरी, बसन्ती लिंगम, हितेंद्र नाग, गोलू नाग, जंगम सडवली,चैतू लेकाम,पुजा पोन्दी, ज्ञानदीप बघेल, सतीश यादव, जितेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी एंव नगर के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news