कोण्डागांव

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा ने किया सेवा और समर्पण अभियान शुरू
17-Sep-2021 9:46 PM
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा ने किया सेवा और समर्पण अभियान शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा में 20 साल पूरे होने को भाजपा ने सेवा और समर्पण नाम देकर 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 7 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगी।

7 अक्टूबर को ही पीएम मोदी का मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के तौर पर 20 साल पूरे हो रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के नेतृत्व में जिला कार्यालय अटल सदन मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेंडी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, ओम प्रकाश टावरी, गोपाल दीक्षित और अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे मां भारती, स्वर्गीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

इस अभियान के तहत 7 अक्टूबर तक बूथ स्तर की गतिविधियां पोस्टकार्ड अभियान, नमो एप, सेवा कार्य और संकल्प लेना तालाबों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान और वृक्षारोपण पर्यावरण रकदान, स्वास्थ्य शिविर, टीकाकरण फलों और राशन बैग के वितरण, दिव्यांगों की सेवा सहायता कार्य किये जायेंगे जिनके लिए प्रभारी बना कर जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर लता उसेंडी ने कार्यक्रम को संबोधित करते कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतवर्ष आत्मनिर्भर और विश्वशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। समाज के प्रत्येक क्षेत्र के विकास और योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उनके परिश्रम का प्रभाव स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है। तत्पश्चात पोस्टकार्ड अभियान के तहत पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री को उनके सफल कार्यकाल और जन्मदिन के उपलक्ष्य पर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते चि_ी प्रेषित की।

इस दौरान हेमकुवर पटेल, श्याम नेताम, दयाराम पटेल, संजय मोदी, रौनक दीवान, प्रतोष त्रिपाठी, कुलवंत सिंह, सुभाष पाठक, महेंद्र पारख, अशोक ब्रम्ह, विश्वजीत चक्रवर्ती, छोटू सलाम, बंटी नाग, रौनक पटेल, विक्की रवानी, नागेश देवांगन, विकास दुआ, बिट्टू पाणिग्रही, अविरल अरोरा, विमान हालदार, धनसु मानिकपुरी, जय हिंद ठाकुर, सुरेश देवांगन, मनीराम, मोतीराम, पुनितदास मानिकपुरी, महेंद्र नेताम, राम सलाम, राजू भंडारी, शंकर पोयाम, मनीष साहू, गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news